रूस की विक्ट्री-डे परेड का जश्न:9 हजार सैनिक, 70 टैंक शामिल; पुतिन बोले- पश्चिमी देश दूसरे विश्व युद्ध के सबक भूल गए

रूस की विक्ट्री-डे परेड का जश्न:9 हजार सैनिक, 70 टैंक शामिल; पुतिन बोले- पश्चिमी देश दूसरे विश्व युद्ध के सबक भूल गए

रूस में गुरुवार (9 मई) को 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन क्रेमलिन से रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया।

रूस में गुरुवार (9 मई) को 79वां विक्ट्री डे मनाया गया। इसी दिन सोवियत यूनियन ने वर्ल्ड वॉर 2 में नाजी जर्मनी को हराया था। पुतिन क्रेमलिन से रेड स्क्वायर पहुंचे, जहां परेड का आयोजन किया गया। पुतिन ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस दुनिया में हो रही जंग को बढ़ावा नहीं देना चाहता, लेकिन कोई भी हमें धमका नहीं सकता। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेताते हुए कहा कि रूस की सेना हर समय जंग के लिए तैयार है।

विक्ट्री डे परेड में 9 हजार से ज्यादा सैनिकों ने हिस्सा लिया। इसमें यूक्रेन में लड़ चुके हैं सैनिक भी शामिल हुए। परेड में 70 से ज्यादा टैंक और बख्तर बंद गाड़ियां दिखाई दी। इसमें वर्ल्ड वॉर 2 में यूज हुआ T-34 टैंक के साथ इस्कंदर-एम बैलिस्टिक मिसाइल, एस-400 एयर एयर डिफेंस सिस्टम और यार्स इटरकॉटिनल बैलिस्टिक मिसाइल शामिल थी।

पिछले साल खराब मौसम के चलते फ्लाईबाई को रद्द कर दिया गया है। ये परेड ऐसे समय में हो रही है, जब रूस को यूक्रेन से जंग में कड़ी टक्कर मिल रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक, जंग में अब तक रूस के 1 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं।

Title: russia victory day military parade photos 2024 update
Write your comment
All fields are mandatory.